पॉलिटिक्स

सदन में उठा कांगड़ा की अनदेखी का मुद्दा, सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर हुई तू तू-मैं मैं

विधानसभा सदन उस वक़्त तप गया जब विपक्ष की तरफ से कांगड़ा के कांग्रेसी विधायक पवन काजल ने कांगड़ा के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश सरकार कांगड़ा के साथ अनदेखी कर रही है । विधायक के इस आरोप पर महेन्द्र सिंह ने ऐतराज जताया उसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

काजल द्वारा उठाई बातों का खंडन करते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ज़रूरत के मुताबिक़ सभी क्षेत्रों में जल उपलब्ध करवाने की योजनाएं चला रहे हैं। कांगड़ा में सबसे ज़्यादा योजनाएं चल रही हैं। इसलिए ये कहना गलत है कि कांगड़ा के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन पर स्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाया।

वहीं, गौ सेवा आयोग के सवाल पर पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि एक साथ 32000 बेसहारा को गौशालाओं में ले आए ये संभव नही है। 20 हज़ार गौवंश को गौशालाओं में लाया गया है। मंत्रियों के जवाब पर विपक्ष तप गया और दोनों तरफ से सदन में नोंक-झोंक होने लगी। इसी बीच दोनों तरफ़ से तू तू मैं मैं शुरू हो गई और विपक्ष नारेबाज़ी करते हुआ सदन से वॉकआउट कर गया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

38 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

49 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago