Follow Us:

पीटर हॉफ के बंद कमरे में पाटिल, सुक्खू और वीरभद्र की बैठक, गुटबाज़ी ख़त्म करने की आख़िरी कोशिश!

|

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल गुटबाजी झेल रही हिमाचल कांग्रेस को एक जुट करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को शिमला के पीटर हॉफ में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह की बंद कमरे में मीटिंग चल रही है। मीटिंग में रजनी पाटील न सिर्फ प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी, बल्कि वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच की खाई को भी पाटने की कोशिश करेंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत पहले ही दे चुकी हैं। अब दोनों नेताओं के बीच सुलह करवाने की कीशिशे तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मीटिंग के बाद सभी नेता सोलन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन में हिस्सा लेगें।