पालमपुर से चुनाव लड़ना है या नहीं पार्टी हाईकमान करेगी तय: इंदु गोस्वामी

राज्यसभा के लिए हिमाचल प्रदेश से नामांकन भरने के बाद इंदु गोस्वामी ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी को लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उन्होंने कहा कि पालमपुर से चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना यह मेरा निजी फैसला नहीं हो सकता। यह संगठनात्मक निर्णय है और पार्टी ही इस निर्णय पर अंतिम मुहर लगाएगी। लेकिन मेरा मेल जोल और लगाव जो पालमपुर की जनता के साथ रहा है वह वैसे ही कायम रहेगा जैसे पहले था।

उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सभी नेताओं का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इतना मान सम्मान दिया और इस काबिल समझा कि मैं राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके हिमाचल की आवाज को बुलंद कर सकूं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का विधायकों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इस नामांकन प्रक्रिया में पूरी तरह सपोर्ट किया और कांग्रेस पार्टी के विधायकों का समर्थन मुझे मेरे नामांकन मिला।

इंदू गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की राजनीति स्थानीय मुद्दे रहते हैं। लेकिन जब आप राज्यसभा में जाकर काम करते हैं तो प्रदेश का नेतृत्व करना प्रदेश की आवाज उठाना बेरोजगारी जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखना और हिमाचल के विकास में किस तरह के मुद्दे और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगे। उन सभी चीजों को सदन के पटल पर रखना मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी और इन्हीं पर आगे का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी अधिकारियों पदाधिकारियों विधायकों का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश की महिला शक्ति का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने कल इतना प्यार मुझे मेरे नामांकन के दौरान दिया।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

15 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

16 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

16 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

16 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

16 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

16 hours ago