जनता एक बार फिर से मजबूत नेतृत्व को सत्ता सौंपने को तैयार: CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में आनी और सिराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जंजैहली में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर मजबूत नेतृत्व को देश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है और मजबूर नेतृत्व को लोगों ने पूरी नकार दिया है। इसलिए बेमेल पार्टियों का महागठबंधन जितना भी जोर लगा ले मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकते।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने कई साल शासन किया लेकिन देश का विकास नहीं बल्कि अपना विकास करने में व्यस्त रहे और लाखों करोड़ों के घोटाले कर देश को लूटने का काम किया। मोदी सरकार बनने के बाद देशवासियों ने महसूस किया कि अब देश का विकास हो रहा है और देश तेजी से विकास पथ पर बिना किसी भेदभाव के अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र बना और जनता इस बात से भलीभांति परिचित है कि देश मोदी के हाथों में ही मजबूत एवं सुदृढ़ रहेगा। &nbsp;</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र हित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। कांग्रेस देश की सुरक्षा को भी ताक पर रखना चाहती है क्योंकि उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना है, जो उनके घोषणा पत्र से झलकता है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस के स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और वे जानते हैं कि कौन सी पार्टी उनकी हितैषी है।</p>

<p>जनसभा को संबोधित करने के पश्चात सीएम ने एक रोड़ शो का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 200 परिवार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का बीजेपी में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

National: लद्दाख में एशिया की सबसे बड़ी चेरेनकोव दूरबीन का उद्घाटन

World's highest Cherenkov telescope :  लद्दाख के हानले में 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित…

2 mins ago

National: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का न्याय की मांग को लेकर सामूहिक इस्तीफा

  Kolkata doctors resign in protest: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से…

16 mins ago

Kangra News: टुल्लू पंप से करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत

Tragic accident: कांगड़ा के विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला (सुगड़ीबाग) गांव में…

1 hour ago

दीवाली से पहले डीए और एरियर पर निर्णय! 22 को कैबिनेट संभावित

HimachalGovernmentUpdates: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक संभावित…

2 hours ago

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…

2 hours ago

आज का राशिफल

आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…

2 hours ago