मंडी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा सेना मैडल और टोपी लगाने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को की गई शिकायत रदद् हो गई है। भाजपा ने इस पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है कि कांग्रेस सेना के प्रति दोहरा चरित्र अपना रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल के खिलाफ की शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया है। उन्होनें बताया कि एमपी किशन कपूर की पत्नी के खिलाफ याचिका को भी निरस्त कर दिया गया है यह सच्चाई की जीत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनिकों के सम्मान में दोहरा चरित्र अपना रही है। प्रदेश के लोगों को सैनिक परिवार से होना गर्व की बात होती है। प्रदेश के लोग सेना में बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। चारों उपचुनावों में भाजपा की जीत सामने देखकर कांग्रेस इस प्रकार की बेबुनियाद बयानबाजी कर रही है। उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी जिसे देखकर नेता और नीति विहीन कांग्रेस बौखला गई है।
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…