Follow Us:

अपने उद्योगपति मित्रों को देश बेच रहे PM, अनुराग ठाकुर को नहीं मंत्रालय की समझ: रागिनी नायक

पी. चंद |

मोदी सरकार देश की संपत्ति को निज़ी हाथों में बेच रही है। मोदी सरकार ने देश के जमीन-आकाश-पाताल को बेचने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री अपने तीन-चार उद्योगपति मित्रों को देश की संपतियां जो कांग्रेस ने 70 साल में अर्जित की उनको बेच रहे हैं। देश के राष्ट्रीय उच्च मार्गों, ऊर्जा, कृषि, टेलीकॉम, एयरपोर्ट, रेलवे तक को निज़ी हाथों में बेचा जा रहा है, जिसका फ़ायदा चन्द उद्योगपतियों को होगा। ये आरोप हिमाचल पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पत्रकार वार्ता में लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ़ देश की जनता पर मन की बात थोप रहें हैं। लोकतंत्र पर तानाशाही चलाई जा रही है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल -डीजल औऱ गैस की कीमतें आसमान छू रही है। केन्द्र ने जो हिमाचल के लिए एनएच दिए वह कहां हैं। अनुराग ठाकुर जिस तरह हिमाचल में आकर बोले उससे लगता है कि उनको अपने मंत्रालय तक कि समझ नहीं है। मोदी पर तंज कसते हुए रागिनी ने कहा कि" मोदी रीति सदा चली आई, जो वह कहें अभी न निभाएं।