पॉलिटिक्स

‘शराब कांड में पकड़े गए लोग छोटी मछलियां, बड़े मगरमच्छ राजनीतिक संरक्षण से घूम रहे हैं बाहर’

मंडी के सलापड़ में शराब कांड मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर भी अब इस मामले में कूद गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्यान जारी करते हुए कहा कि यह कांड बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसमें सलापड़ और कांगू क्षेत्र के सात लोगों को मौत की नींद सुला दिया है जबकि अभी भी कुछ लोग अस्पतालों में हैं।

उन्होंने कहा कि जो सूचनाएं मिल रही हैं उसके अनुसार इस शराब में मिथाइल, अल्कोहल और यूरिया खाद जैसे तत्वों की मिलावट पाई गई है जो बेहद खतरनाक है। मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में इस तरह की घटना पहली बार हुई है मगर सरकार फिर भी इसमें कोई खास कार्रवाई नहीं कर रही है।

कौल सिंह ने सरकार से सवाल किया है कि वह बताए कि यह धंधा कब से चल रहा है। कौल सिंह ने आरोप लगाया कि जो लोग पकड़े गए हैं वह तो केवल छोटी मछलियां हैं, वह तो केवल लोगों को शराब सप्लाई करते थे जबकि बड़े मगरमच्छ जो इस तरह की शराब बनाते व थोक में बाहर ला रहे हैं वह तो बाहर हैं। बाहर इस कारण से हैं क्योंकि उन्हें राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है और वह राजनीतिज्ञों की गाड़ियों में घूमते हैं। ऐसे लोगों पर हाथ क्यों नहीं डाला जा रहा है।

हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराई जाए जांच

कौल सिंह ने कहा कि यह जो सरकार ने एसआईटी बनाई है इससे कुछ नहीं होने वाला है। इस मामले की जांच तो हाई कोर्ट के सिटिंग जज से होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाए। कौल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में जब गुडिया और होशियार सिंह कांड हुआ था तो भाजपा ने इसे आधार बनाकर खूब शोर मचाया था।

आज प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार को बने हुए चार साल हो गए मगर क्या होशियार सिंह वन रक्षक के परिजनों को न्याय मिला। क्या जिस वन माफिया के कारण होशियार सिंह की जान गई उसके खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई की। उन्होंने दोहराया कि सुंदरनगर सलापड़ कांगू जहरीली शराब कांड की जांच प्रदेश उच्च न्यायालय के मौजूद न्यायधीश से करवाई जाए।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

3 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

3 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

6 hours ago