’15 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर आ रही धमकियों से डरने वाले नहीं हिमाचल’

खालिस्तानियों द्वारा पंजाब में शांति भंग करने के प्रयासों के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी अलगाववाद के बीज बोने को लेकर कॉल आ रहे हैं। दो दिन पहले शिमला के पत्रकारों को धमकी भरे फोन कॉल आए, जिसमें यह कहा गया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आगामी स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराने नहीं दिया जाएगा।

ये खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्री रिकॉर्डेड कॉल थे और धमकी देने वाला शख्स खुद को SFJ का सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू बता रहा था। ये क्रम आज भी जारी रहा जिसमें नड्डा के नाम सहित कांग्रेस और अन्य नेताओं को कॉल आए। मुख्यमंत्री औऱ विपक्ष के नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस तरह की धमकियों से डरने वाला नहीं है।

धमकी पर लिया जाएगा संज्ञान, फिर लौट सकती हैं कोरोना बंदिशें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित वीपक्ष के नेताओं को भी इस तरह की कॉल आई हैं। इस पर जांच के बाद संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने हर व्यक्ति को घर पर तिरंगा फहराने की अपील की ओर यही इसका सही जवाब होगा। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के प्रति गम्भीरता कम नहीं होनी चाहिए। कल कैबिनेट बैठक है ऐसे में फिर से बंदिशों पर विचार किया जा सकता है।

वहीं, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने 15 अगस्त को झंडा न फहराने की धमकी पर कहा कि किसी में हिम्मत नहीं है कि झंडा फहराने से रोक सकें। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गयी है। हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भौगोलिक स्थिति इस तरह की है कि कोई यहां से बच कर नहीं जा सकता। इन धमकियों की वास्तविकता क्या है यह जांच का विषय है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

57 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago