वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिन का राजकीय शोक, नहीं होंगे कोई भी सरकारी कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल सरकार ने उनके सम्मान में प्रदेश में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगगा। वहीं, आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान 8 जुलाई को बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह ने वीरवार सुबह 3.40 बजे अंतिम सांस ली। वीरभद्र सिंह अप्रैल माह से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। वह 87 साल के थे। आज दिन भर उनका पार्थिव शरीर उनके निजी आवास हॉलीलॉज में रखा जाएगा। कल सुबह ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनका पार्थिव शरीर रखने के बाद कांग्रेस ऑफिस में रखा जाएगा व दोपहर 1 बजे रामपुर बुहशर ले जाया जाएगा जहां 10 जुलाई शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर सुनकर सुमचे प्रदेश में शौक की लहर दौड़ गई। आम कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता हॉली लॉज का रुख करने लगे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित राज्यपाल उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे और उनको श्रदांजलि दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित नेताओं ने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह के जाने से एक युग का अंत हुआ है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। उनके निधन के बाद प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शौक घोषित किया गया है।

बता दें कि वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रह चुका है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

9 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

9 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

9 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

9 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

9 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

9 hours ago