टूलकिट मामला भाजपा द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने की है साज़िश: राठौर

<p>बीते रोज़ रिज मैदान स्थित महात्मा गया गांधी की प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना कर कोरोना काल में सरकार की विफलता गिनाने वाले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर आज संजौली पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ फ्रंट लाइन वर्कर को मास्क, सेनेटाइजर और पीपीई किट बांटी। कांग्रेस पार्टी के सचिव सुशांत कपरेट ने इस सारे सामान पर ख़र्च किया है। टूलकिट मामलें में गरमाई सियासत के बीच कुलदीप राठौर ने इसे भाजपा की साज़िश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।</p>

<p>कोरोना काल में टूलकिट पर उपजे विवाद पर कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से हाशिये पर खड़ी है। उससे ध्यान भटकाने के लिए पीएम सहित समूचा विपक्ष कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफ़ल रही है। इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा के आरोप निराधार हैं। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस एफ़आईआर सहित न्यायालय की शरण लेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के मुश्किल दौर में कांग्रेस प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है ओर जहां जरूरत है वहां मदद के लिए खड़ी है।</p>

<p>गौरतलब है कि बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने महामारी के मुश्किल दौर में &lsquo;&lsquo;टूलकिट&rsquo;&rsquo; के जरिए सरकार को घेरकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago