धर्मशाला मंच से वीरों को श्रद्धांजलि, CM ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

धर्मशाला में जन आभार रैली को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला एक ऐतिहासिक स्थान है। पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला विश्व मे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कायम हुआ है। देवभूमि एक छोटा सा प्रदेश होने के बावजूद यह वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सीएम ने सोमनाथ विक्रम बत्रा और सौरभ कालिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इन वीरों ने भारतीय सेना में अपना अहम योगदान दिया है।

सीएम ने अपने एक साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका यह एक साल का कार्यकाल काम करते करते बीता है। इस दौरन सरकार ने राजनीतिक निर्णय नहीं लिया बल्कि लोगों के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि आज के इस कलयुग में बुढापा एक अहम जिम्मेदारी है। इसका ध्यान रखते हुए हमनें 70 साल से ऊपर के लोगों के लिए पहली कैबिनेट में वृद्धावस्था पेंशन को लागू किया।

इस 1 साल के कार्याकाल में 68 में से 63 विधानसभाओं का दौरा किया और सभी जगह हर योजनाओं को लागू करने का प्रयास किया। सीएम ने कहा कि गांव के लोगों का काम गांव मे हो सके इसके लिए जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे लोगों को आज लाभ मिला है।

इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि सरकार द्वार चलाई गई योजनाओं से आज विपक्ष बौखला गया है। प्रदेश सरकार विकास के काम कर रही है। सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपये की हेल्थ योजना लागू की है।

सीएम ने पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन के लिए अभी बहुत कुछ होना बाकी है। सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से 1900 करोड़ की मदद मिली है। हिमाचल के विकास के लिए 1 साल के कार्यकाल में केंद्र से 9000 करोड़ की मदद मिली है।

Samachar First

Recent Posts

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

7 seconds ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago