Follow Us:

हिमाचल चुनाव पर टीवी न्यूज चैनल्स का ये रहा EXIT POLL

समाचार फर्स्ट |

 
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के एग्जिट और ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी हो चुके हैं। इंडिया टुडे एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल में बीजेपी को 47-55 सीटें, कांग्रेस को 13-20 और अन्य को 2 सीटें मिल रही हैं।
 
इंडिया टुडे एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में हिमाचल में बीजेपी को 50 फीसदी जबकि कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
 

2012 के विस चुनावों में हिमाचल की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि बीजेपी को 26 सीटें हासिल हुई थीं। 6 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

 
न्यूज 24- टुडे चाणक्य एक्जिट पोल
 
न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में बीजेपी को 42 से 50 सीटें दी गई है। जबकि कांग्रेस को 18 से 24 सीटें दी है। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें दी है। हिमाचल प्रदेश की 68 विस सीटों के लिए 337 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इसमें 138 पुरुष जबकि महिला प्रत्याशी सिर्फ 19 हैं।

इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के बीच सीधा मुकाबला है। प्रेम कुमार धूमल ने आज बिलासपुर में हुई मंथन बैठक में दावा किया कि पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी।