पॉलिटिक्स

दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार से दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर आईजीएमसी पहुंचाया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए आज जिला शिमला के दुर्गम डोडरा-क्वार क्षेत्र से दो मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान कर शिमला पहुंचाया गया।

इन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए छह वर्षीय श्रद्धा और 54 वर्षीय प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज प्रातः 8ः30 बजे डोडरा-क्वार से रवाना हुआ और दोनों मरीजों और उनके तीमारदारों को लेकर 9ः10 बजे अनाडेल पहुंचा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए एडीएम (प्रोटोकॉल) और तहसीलदार सहित अधिकारियों ने तुरंत मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्थानांतरित किया और यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें से प्रमोद कुमार अस्थमा से पीड़ित हैं।
श्रद्धा की मां ने आभार व्यक्त करते हुए इस आपातकालीन स्थिति के दौरान उनकी बच्ची को एयरलिफ्ट करने में त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के फलस्वरूप ही उनकी बेटी को अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पीड़ित मानवता के प्रति ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिंता को दर्शाता है और संकट की इस घड़ी में उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

Kritika

Recent Posts

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

7 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

18 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

46 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago