Follow Us:

यूक्रेन से 441 हिमाचली छात्र लौटे घर, सदन में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

पी. चंद |

शिमला: हिमाचल के यूक्रेन से 441 छात्र वापस वतन लौट आए हैं। 8 छात्र यूक्रेन के पड़ोसी देशों में ही हैं जो वापस नहीं आना चाहते हैं। बचे 9 छात्रों में से 7 पोलैंड में सुरक्षित पहुंच चुके हैं।

ऑपरेशन गंगा के तहत इनको भारत वापस लाया गया है। अब मात्र 2 छात्र सुमि में फंसे हुए हैं। लेकिन भारत सरकार की सूचना के मुताबिक उनको भी सुमि से निकालकर पड़ोसी देशों में लाया जा रहा है। ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में दी।