ऊना: CAA के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

<p>युवा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शनिवार शाम को गलुआ मोड से लेकर एमसी पार्क ऊना तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लिए पूरे बाजार का चक्कर लगाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रस्तावना के खिलाफ भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है। युवा कांग्रेस धर्म का आधार बनाकर लाए गए ऐसे कानून का पुरजोर विरोध करती है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सीएए देश के नागरिकों को बांटने का काम करता है। अगर केंद्र ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस प्रदेश में इसके खिलाफ&nbsp; आंदोलन करेगी। अखिल ने कहा कि केंद्र की वर्तमान नीतियों के कारण देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे मे युवाओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार के सीएए और एनआरसी लागू करने के फैसले का विरोध करना होगा। उन्होंने केंद्र पर देश के युवाओं और आम लोगों से छल करने का आरोप लगाया।</p>

<p>युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहन कालिया ने सरकार बेकसूर लोगों पर मुकदमे दर्जकर बदले की भावना से काम कर रही है। सीएए में बदलाव नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने सीएए को धर्म के आधार पर बांटने वाला काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया कानून धर्म के आधार पर लोगों को बांटता है, जो कि हमारे संविधान की मूल धारणा, जिसमें सभी धर्मों के सभी लोगों को समानता का अधिकार मिलता है, उसके खिलाफ&nbsp; है। यह कानून केंद्र सरकार द्वारा अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम है।</p>

Samachar First

Recent Posts

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

1 hour ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

2 hours ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

  Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

2 hours ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

  Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

2 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

5 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

5 hours ago