Follow Us:

चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा SC मोर्चा, ‘केंद्र सरकार कर रही शानदार काम’

पी. चंद |

पी. चंद। साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है। इसी चरण में भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया और आगामी तीनों महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय काम कर रही है।

भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि पहली बार आज़ादी के बाद किसी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए सबसे ज्यादा 142 लाख करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। अनूसचित जाति के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। आगामी चुनावों में भाजपा एससी मोर्चा का अहम योगदान रहने वाला है जिसके लिए मोर्चा ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का कार्यक्रम भी बना दिया है।

उन्होंने कहा कि अनूसूचित जाति के महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और भीम राव अम्बेडकर की जयंती और पुण्यतिथि को केवल भाजपा बूथ स्तर तक मनाती है जो अनूसूचित जाति के लोगों के लिए गर्व की बात है। केंद्र के साथ-साथ प्रदेश की जयराम सरकार भी अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय काम कर रही हैं जिसमें 50000 तक के कर्ज में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए ब्याज में माफी का फैसला हो या महिलाओं के लिए बसों में किराया में 50% की छूट का फ़ैसला हो।