जामिया विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों पर सरकार के इशारों पर हुई बर्बरता: छत्तर सिंह

<p>एनएसयूआई ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई निर्मम लाठीचार्ज व गोलीबारी का कड़े शब्दों में निंदा की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के इशारों पर बर्बरता की गई। दिल्ली पुलिस ने बिना इजाज़त विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर परिसर में व लाइब्रेरी के अंदर घुस कर छात्रों पर घातक रूप से हमला किया।</p>

<p>प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही भारतीय संविधान को दरकिनार कर नागरिक संशोधन बिल पास कर देश को अपने असंवेधानिक होने का संदेश दे ही दिया था। लेकिन कल की घटना से उन्होंने ये भी साबित कर ही दिया कि लोकतंत्र में भाजपा का कोई विश्वास नहीं है। छत्तर सिंह ने ये भी आरोप लगाए की जब भी किसी प्रदेश में चुनाव का समय नज़दीक होता है तभी क्यों इस तरह का माहौल देखने को मिलता है। जल्द ही दिल्ली में चुनाव होने जा रहे है इसी लिए वहां भी इस प्रकार का दहशत का माहौल तैयार किया जा रहा है व साम्प्रदायिक हिंसा फैलाई जा रही है। अगर जल्द इन स्थितियों पर काबू नहीं पाया गया तो एनएसयूआई सभी नागरिकों को लामबद्ध करते हुए केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोलेगी।</p>

<p>वहीं, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि समाज के हर बुद्धिजीवी वर्ग को सरकार के किसी भी नागरिक विरोधी फैसले का विरोध करने का पूरा अधिकार है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारों पर दिल्ली पुलिस पहले तो खुद ही बसों में आग लगती है और फिर इसका दोष छात्रों पर मढ़कर उनपर लाठी व गोली चलती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

46 seconds ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

14 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

24 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

35 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

49 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago