<p>किन्नौर में एनएच-5 में जंगी के पास पिकअप सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोग लापता हो गए हैं। दोनों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार वाहन में बंसत कुमार और जीवन सिंह सवार थे। दोनों मूरंग के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लोग पशुओं को लेकर जिला के पानवी क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। इसी बीच चेकिंग के दौरान उनके पास गाड़ी के कागज पूरे नहीं थे और उन्हें वापस मुरंग भेजा गया।</p>
<p>मूरंग वापस जाते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर जंगी पुल से नीचे जा गिरी और सतलुज में समां गई। अभी तक लापता लोगों की खोज की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के साथ होम गार्ड और ग्रामीण लोग जुटे हुए हैं। अभी तक लापता लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…