Follow Us:

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

|

 

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद, उनके प्रतिद्वंदी रहे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप ऑफिस शुरू कर दिया है। यह कैंप ऑफिस राजमहल कॉम्पलेक्स में होटल राजमहल के पास खोला गया है। बुधवार को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने मंडी की जनता से कार्यालय खोलने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग इस कैंप ऑफिस में आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं, और संबंधित विभागों से समाधान की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी बताया कि इस कार्यालय का सारा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे, और यह किसी सरकारी खर्च पर नहीं चलेगा।