मतदान के दौरान पंजाब में हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

<p>लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब में हिंसा की घटनाएं सामने आई है। इन हिंसक घटनाओं में एक व्&zwj;यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। तलवंडी साबो में कांग्रेस और शिअद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद बवाल मच गया। शिअद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शिअद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के बठिंडा देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना ने यहां स्&zwj;कूल के बाहर बने शिअद के पोलिंग कैंप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। फायरिंग में एक व्&zwj;यक्ति घायल हो गया।</p>

<p>शिअद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में स्&zwj;कूल के मेन गेट को जाम कर दिया। इससे स्&zwj;कूल के अंदर बनाए गए बूथ पर मतदान करीब डेढ़ घंटे तक रुका रहा। बाद में&nbsp; कांग्रेस के बठिंडा देहाती के प्रधान खुशबाज सिंह जटानासहित 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शिअद कार्यकर्ताओं का कहना है कि खुशबाज सिंह जटाना मतदान के दौरान कुछ लोगों के साथ स्&zwj;कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर बन शिअद के कैंप के पास पहुंचे। जटाना ने वहां एक के बाद एक सात गोलियां चलाईं। उनके साथ आए लोगों ने वहां तोड़फोड शुरू कर दी और कुर्सियां आदि तोड़ दीं।</p>

<p>इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और स्&zwj;कूल के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस कारण डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में जटाना सहित 11 लोगों का नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया। 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसेे बाद अकाली कार्यकर्ता शांत हुए और मतदान दोबारा शुरू हुआ।</p>

Samachar First

Recent Posts

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

2 hours ago

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

3 hours ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

3 hours ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

3 hours ago

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

21 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

21 hours ago