Follow Us:

पूर्व CM वीरभद्र की हालत स्थिर, IGMC के इस वॉर्ड में भर्ती

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है।

समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी तबीयत स्थिर है और उन्हें IGMC के स्पेश वॉर्ड के रूम नंबर 633 में भर्ती किया गया है। फिलहाल, डॉक्टर उनकी हालत पर नज़र बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत सुबह से ही खराब चल रही थी। जानकारी के मुताबिक विरभद्र सिंह को खासी जुखाम की शिकायत है।