पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार

<p>हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है। कांग्रेस ने उनका नाम मंडी संसदीय सीट से भेजा है। लेकिन, अब उन्हें चुनाव लड़ने में दिलचस्पी न होने की बात कही है। शिमला में प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पहुंचे वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनका नाम कांग्रेस हाईकमान को भेज है। लेकिन अब तब काफी चुनाव लड़ चुके हैं और लड़ा भी चुके हैं।</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तब वह काफी चुनाव लड़ चुके हैं और लड़ा भी चुके हैं लेकिन अब उन्हें चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। लोकसभा चुनावों में जहां-जहां उनके प्रचार करने की जरूरत होगी, वो कांग्रेस के लिए प्रचार जरूर करेंगे।</p>

<p>इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ राज्यों में हो रहे चुनावों में भी कई विकटें गिरेगी और इन चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। जो बीजेपी के लिए आगे के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।&nbsp;उन्होंने उम्मीद जताई कि इन चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।</p>

<p>वीरभद्र ने कहा कि इस बार के चुनावों में देश के बड़े राजनेताओं की विकटें गिरने वाली हैं&nbsp;और ये देश की राजनीति में बड़े बदलावों की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बढ़िया प्रदर्शन करेगी।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

30 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago