कांग्रेस की दुश्मन कांग्रेस, वीरभद्र सिंह ने हर लोकसभा क्षेत्र में डाला है झगड़ा: मनकोटिया

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस में संगठन की मजबूती की कमी है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर हमले पर हमले किए जा रहे हैं और सुक्खू देख रहे हैं। अगर कांग्रेस संगठित नहीं होगी तो कैसे लोकसभा चुनाव में चार की चार सीटें जीतेगी।

वीरभद्र सिंह ने हर लोकसभा क्षेत्र में झगड़ा डाला हुआ है। कई उम्मीदवार तैयार कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुश्मन कांग्रेस ही है, यह अपनों को ही हराते हैं। मनकोटिया ने कहा कि जयराम सरकार को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। सरकार अफसरशाही पर पकड़ मजबूत करे। मनकोटिया रैहन के निजी पैलेस में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग की हिमाचल इकाई की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे।

मोदी के कद का नेता विपक्ष में अभी नहीं हुआ पैदा

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को बड़े कद का नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिनता इस समय पीएम नरेंद्र मोदी का कद है, उस कद का नेता विपक्ष में पैदा नहीं हुआ है। जिस दिन पैदा हो जाएगा, तख्तापलट हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार हिमाचल रजिमेंट गठित करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर देगी। हिमाचल की अपनी रेजिमेंट होनी चाहिए, ताकि बच्चे हिमाचल का नाम रोशन कर सकें।

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने नशे की समस्या को लेकर कहा कि नशे का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है। जयराम सरकार नशे पर अंकुश लगाने की बात कर रही है लेकिन यह देखना जरूरी है कि इन्हें संरक्षण किससे मिल रहा है। इसमें राजनीतिक नेता व बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

रैहन में मिलेगी आर्मी कैंटीन व ईसीएचएस की सुविधा

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग की हिमाचल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि रैहन में जो चार कनाल भूमि पर लीग के नाम हो चुकी है, जिसके चलते सैनिकों को रैहन में ही आर्मी कैंटीन व ईसीएचएस सुविधा मिलने वाली है। बस कुछ औपचारिकताएं बची हैं। इस मौके पर वन रैंक वन पेंशन पर भी चर्चा की गई। मनकोटिया ने रैहन के निजी पैलेस में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग की हिमाचल इकाई की बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago