Follow Us:

पीजीआई से CM के हेलिकॉप्टर में शिमला पहुंचे वीरभद्र, उपचुनाव के लिए करेंगे अपील

पी. चंद, शिमला |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ होकर चंडीगढ़ से शिमला लौट आए हैं। पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद वीरभद्र सिंह सरकारी हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ से शिमला अनाडेल पहुंचे जंहा से वे गाड़ी में अपने  निवास स्थान हॉली लॉज भी पहुंच गए हैं। वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए उनके समर्थक भी उनके निवास स्थान पहुंचने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वे चुनाव प्रचार के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में अपील करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 22 दिन तक पीजीआई में दाखिल रहे, जिसके बाद आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया था और तीन दिन बाद 19 सितंबर को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, अब 22 दिन बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई से छुट्टी दी गई है। वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पं सुखराम के अलावा कांग्रेस ने वरिष्ट नेता पीजीआई गए थे।