हाईकमान को वीरभद्र ने लिखी लंबी पाती…सुक्खू हटाओ, पार्टी बचाओ!

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक पल भी PCC अध्यक्ष पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बर्दाश्त करना नहीं चाहते। यही वजह है कि काफी अर्से से सुक्खू के खिलाफ उनकी कसरत जारी है। ताज़ा मामला उनकी हाईकमान को लिखी नयी चिट्ठी का है। इस चिट्ठी में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू को ख़तरा बताया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक वीरभद्र सिंह ने एक लंबा पत्र पार्टी हाईकमान को लिखा है। जिसका मजमून यही है कि सुक्खू हटाओ, पार्टी बचाओ। पत्र में उन्होंने 2019 के मद्देनज़र अपने शीर्ष नेतृत्व को आगाह किया है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के रहते पार्टी की दशा और दिशा सही नहीं रह सकती।

वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की आपसी खींचातानी कोई नयी बात नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन नेताओं की रस्सा-कस्सी मीडिया की सुर्खियां बनती रहीं। हालांकि, वीरभद्र सिंह की तमाम कोशिशों के बावजूद सुक्खू के पोजिशन में रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुक्खू को पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाने की ज़िद को सम्मान से जोड़ लिया है। यही वजह है कि आए दिन कोई ना कोई मोर्चा वह खोल दे रहे हैं।

अभी पिछले ही दिनों समाचार फर्स्ट से बातचीत में सुक्खू ने वीरभद्र सिंह के तल्ख बयानों को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने पार्टी में बदलते वक़्त में नए चेहरों को तरज़ीह देने की बात कही। सुक्खू का कहना था कि पार्टी हाईकमान ने उनके अनुभव को देखते हुए हिमाचल में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

अब देखने वाली यह बात है कि वीरभद्र सिंह जिस तरह लगातार चोटें मार रहे हैं, उससे क्या कांग्रेस आलाकमान प्रभावित होता है या उल्टा उन्हें ही कोई सख़्त संदेश देता है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago