वीरभद्र की जनाधार और कार्यकर्ताओं में खिसक चुकी है पकड़: सत्ती

<p>चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सीएम वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की जनाधार और कार्यकर्ताओं में पकड़ खिसकती जा रही है। सत्ती ने कहा कि वीरभद्र का अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के बारे में ये कहना कि उनकी हार-जीत में उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ये उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है।</p>

<p>सत्ती ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि कांगड़ा में रैली में वे जीएस बाली के नारों के कारण वह जनसभा छोड़ कर निकल गए। इससे सपष्ट होता है कि जब कार्यकर्ताओं ने ही उनसे मुंह फेरना शुरू कर दिया है तो वीरभद्र सिंह को समझ आ जाना चाहिए कि, अब न पार्टी के कार्यकर्ता उनके पक्ष में है और न प्रदेश की जनता।</p>

<p>सत्ती ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में वे अपने और अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को बचाने में ही लगे हैं। वीरभद्र सिंह भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं और अपने भाषणों में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में वे अपने खिलाफ चल रहे मुकद्दमों के बारे में बीजेपी के बड़े नेताओं पर टिप्पणियां कर रहे है। सत्ती ने कहा कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह भी प्रचार में कह रहे हैं कि यह उनका और सीएम वीरभद्र सिंह का आखिरी चुनाव है तो वह ठीक ही कह रहे हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

22 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago