शिंदे कोई ‘फाइनल अथॉरिटी’ नहीं हैं: CM वीरभद्र

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने चुनौती भरे लहजे में कहा है कि &#39;शिंदे कोई <span style=”color:#c0392b”>&#39;&#39;फाइनल अथॉरिटी&#39;&#39;</span> नहीं हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को शिमला में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में काफी अग्रेसिव दिखाई दिए। पहले तो उन्होंने कौल सिंह ठाकुर के दिए लाल टोपी को पहनने से इनकार कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चल दिए। बाहर जाते वक्त पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि हिमाचल प्रभारी सुशील शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नहीं बदला जाएगा। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा कि शिंदे कोई फाइनल अथॉरिटी नहीं है।</p>

<p>चुनाव नहीं लड़ने के सवाल को भी मुख्यमंत्री टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि चुनाव नहीं लड़ना यह सवाल मिलियन डॉलर का है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के उनपर किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि किसी के आरोप लगाने से उनको कोई फर्क नही पड़ता। यही नही मुख्यमंत्री से ये सवाल किया गया कि हिमाचल के चुनावी प्रचार में बीजेपी के बड़े नेता आ रहे है कांग्रेस के नेता भी आएंगे? तो उन्होंने कहा कि कोई आये या न आए, वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे है और आगे भी करेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago