Follow Us:

राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग खत्म, 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे परिणाम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजस्थान में 200 में से 199 सीटों के लिए हो रही वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो चुकी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 60% तक वोटिंग हुई थी। जबकि पिछली बार यहां 71% तक वोटिंग हुई थी। यहां राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि साथ 11 दिसंबर को मतगणना के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि राजस्थान सूबे के 4 करोड़ 75 लाख 54 हजार 217 मतदाता 2274 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला किया। प्रदेश में 51687 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 2013 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 67 लाख 24 हजार 905 मतदाता बढ़े हैं।