भाजपा की हार पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो जनता का फैसला है उस पर भाजपा और संगठन बैठक बुलाकर मंथन करेगी। कारण भी देखे जाएंगी कि किन वजहों से हिमाचल में ऐसे नतीजे आए हैं। उन नतीजों से बहुत कुछ सीख कर जो सुधार करने आवश्यकता होगी वे सुधार किए जाएंगे जिससे 2022 में एक बार फिर से हिमाचल में कमल खिल सके।
वहीं, महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। देश के अलग-अलग राज्यों में उपचुनाव के नतीजे सामने आए हैं। असम में 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं, मध्य प्रदेश में भाजपा जीती है। कर्नाटक में 2 में से 1 सीट भाजपा ने जीती है। हर राज्य में उपचुनाव की स्थानीय परिस्थितियां या बाकी कोई कारण रहते हैं उस पर चुनाव के बाद राजनीतिक दल मंथन करते हैं हम भी मंथन करेंगे।
हिमाचल में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने चारों ही सीटों पर विजय पाई है। वहीं, जुब्बल-कोटखाई में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। मंडी संसदीय सीट में भाजपा के सीएम, 2 मंत्री और 14 विधायक भी इस सीट को नहीं जीत पाए।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…