Follow Us:

कौन हैं AAP के हिमाचल अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर? जानिए कैसा है AAP का संगठन

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने संगठन की मजबूती पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में AAP मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया…

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने संगठन की मजबूती पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में AAP मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया। AAP ने हिमाचल में सुरजीत ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिमला में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके नाम की घोषणा की है। इसके अलावा 8 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत विधानसभा स्तर पर 400 पदाधिकारियों कि नियुक्त की है।

कौन हैं सुरजीत ठाकुर?

जिला सिरमौर के राजगढ़ के छोटे से गांव से संबंध रखने वाले सुरजीत ठाकुर एक किसान परिवार से हैं। सुरजीत ठाकुर होटल की नोकरी छोड़ 2012 में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में AAP में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा से लेकर राज्य उपाध्यक्ष तक विभिन्न पदों पर पार्टी के संगठन को संभाला और काम किया। सुरजीत ठाकुर ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे कई राज्यों में जाकर चुनाव में अपना योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव और मेहनत का ही नतीजा है कि आज AAP ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से AAP को पंजाब में मौका दिया है उसी तरह जनता हिमाचल में भी मौका देगी।

ये है AAP की कार्यकारिणी