पॉलिटिक्स

क्यों भाजपा और आजाद प्रत्याशियों में छिड़ी असली-नकली की जंग?

प्रदेश में उपचुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है लेकिन इस समय आजाद प्रत्याशियों और भाजपा में असली-नकली भाजपाई होने की जंग छिड़ गई है। फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई से भाजपा से बागी हुए नेता चुनाव मैदान में डटे हैं। जो खुद को असली भाजपाई बता रहे हैं जबकि सत्ताधारी सरकार के प्रत्याशियों को नकली। हैरानी की बात तो ये है कि भाजपा के ही कई कार्यकर्ता इन आजाद प्रत्याशियों के साथ चल रहे हैं। जो आजाद प्रत्याशियों की जनसभाओं में खुद को असली भाजपाई बता रहे हैं।

बात जुब्बल कोटखाई की करें तो यहां भाजपा से बागी हुए चेतन बरागटा चुनाव मैदान में हैं। कुछ दिन पहले ही चेतन की जनसभा में आए कार्यकर्ता खुद को असली भाजपाई बता रहे थे जबकि यहां भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक को नकली भाजपाई बताया गया। हालांकि पार्टी के ही कई पदाधिकारी खुलकर चेतन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा रोजाना अपने पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है।

इसी तरह अब फतेहपुर से पूर्व सांसद रहे राजन सुशांत जो कि आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने भी खुद को असली भाजपाई बताया जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को नकली। राजन सुशांत ने तो ये तक कह दिया कि बलदेव ठाकुर ने 2017 में आजाद चुनाव लड़कर मां समान भाजपा पार्टी के उपर कालिख पोती थी।

इसी कड़ी में फतेहपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बलदेव ठाकुर का बचाव करते हुए कहा कि वे 2019 के चुनावों में भाजपा के साथ थे और तब लोकसभा चुनावों में भाजपा को फतेहपुर से 36 हजार वोटों की लीड मिली थी।

वहीं, राजन सुशांत द्वारा खुद को असली भाजपाई के बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और जेपी नड्डा इसके अध्यक्ष। अगर कोई इस बारे में बयान देता है तो उसे अपने अस्तित्व के बारे में पता होना चाहिए। आज वे कहां खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर से भाजपा ने बलदेव ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। बहुत से लोग यहां भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे थे लेकिन आज वे सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस चुनाव में भी भाजपा की जीत निश्चित है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago