लाहौल में फंसे पर्यटकों और कामगारों का चॉपर के माध्यम से करेंगे रेस्क्यू: CM

<p>प्रदेश में लगातार जारी मूसलाधार बारिश और उससे हो रहे नुक्सान को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंता जताई। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस साल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई है। इस कारण क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है। बारिश से सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं और स्पीति में अभी पर्यटकों और कामगारों सहित कुल 221 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें मौसम ठीक होने पर चॉपर के माध्यम से रेस्क्यू किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडे लाहौल स्पीति में ही मौजूद हैं और हर गतिविधि पर नजर लगाता रखी जा रही है। मौसम ठीक होते ही वे लाहौल का दौरा कर नुक्सान का जायजा लेगें।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिंतबर महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में उप चुनाव हो सकते हैं। खाली पड़ी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जनता का पूरा सहयोग मिलेगा और निश्चित तौर पर जीत होगी। प्रदेश सरकार ने बीते 7 दिनों में मंडी जिला में 734 करोड़ रुपयों के उदघाटन और शिलान्यास किए है। कोविड-19 के कारण प्रदेश में सभी कार्यक्रम वर्चुअली हो रहे थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के उपरांत लोगों के बीच आकर संवाद किया जा रहा है। प्रदेश में संतुलित विकास किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

1 hour ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

1 hour ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago