Follow Us:

क्या दस जनपथ बैठक से तय होगा हिमाचल कांग्रेस का भविष्य!

पीं. चंद |

कांग्रेस हाईकमान ने दस जनपथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली बुलाया है। दस जनपथ में आज कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में दोनों नेताओं के अलावा प्रदेश नेताओं के साथ राहुल गांधी बैठक करेंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई इस जनपथ बैठक में प्रदेश कांग्रेस के दस नेता शामिल होंगे

 

इसके अलावा हिमाचल में कांग्रेस के मिशन रिपीट की रणनीति पर भी चर्चा होगी। सुशील कुमार शिन्दे के सीएम वीरभद्र सिंह के प्रति नरम रुख और एक परिवार के दो सदस्य को चुनावी टिकट देने को हरी झंडी देने के बाद लग रहा है कि कांग्रेस आलाकमान वीरभद्र सिंह को साथ लेकर चुनावों में उतरना चाह रही है।

लेकिन कांग्रेस आलाकमान इस मौके पर सुक्खू को भी अध्यक्ष पद पर बनाए रखना चाहती है।  इसलिए दोनों नेताओं को दिल्ली में एक साथ बिठाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी संकेत दिए है कि यदि उनके सपुत्र विक्रमादित्य सिंह को टिकट देने के लिए राजी हो जाती है तो फिर वह कांग्रेस की जीत के लिए जुट जाएंगे। अब सबकी नजरें दिल्ली जनपथ पर टिकी हुई है।