शीतकालीन सत्र: सदन में आज होगी नियम 62, 63, 324, और 130 पर चर्चा

<p>धर्मशाला के तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन सदन गरमा सकता है। प्रश्नकाल का पहला ही सवाल बंजार के बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार में नेचर पार्को को लेकर पूछा है। आनी के विधायक किशोरी लाल ने जलोड़ी जोत सुरंग निर्माण बनाने पर सवाल पूछा है। बलबीर वर्मा ने चौपाल में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रो में रिक्त पड़े पदों का मामला उठाया है। इसके अलावा पुल निर्माण, सब्जी मंडी और नशाखोरी को लेकर भी सवाल जबाब होंगे।</p>

<p>प्रश्नकाल के बाद नियम 62 के अंतर्गत दो प्रस्ताव लगे हैं। राकेश जम्वाल ने प्रदेश के सात प्रदूषित शहरों में सुंदरनगर के शामिल होने पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। जबकि राकेश सिंघा और आशीष बुटेल वन अधिकार कानून के लिए गरजे किसानों से उत्पन्न स्थिति की और से कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। नियम 324 के अंतर्गत पांच प्रस्ताव लगे हैं।</p>

<p>नियम 63 के तहत मुकेश अग्निहोत्री केंद्र और राज्य सरकार के सयुंक्त उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम का नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विलय न करने बारे चर्चा उठाएंगे। जबकि अंत में नियम 130 के तहत सुरेश कुमार कश्यप और सुखराम ने प्रदेश में सरकार द्वारा हर विधानसभा में आयोजित किए जा रहे जनमंच की रूपरेखा पर सदन विचार प्रस्तुत किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago