आज से सता पक्ष और विपक्ष के सवालों-जवाबों से तपेगा तपोवन

<p>हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। 15 दिसंबर तक चलने वाले ये सत्र दोपहर दो बजे से शुरू हो रहा है। इस सत्र में लगभग 450 सवाल सदस्यों की तरफ़ से आए हैं। पांच विधेयकों को सभा पटल में रखा जाएगा, जिनमें शिक्षा, नशे और गाय को लेकर लाए जा रहे विधेयक मुख्य हैं। इसके अलावा सदस्यों ने नियम 62 , 130 और अन्य के तहत कई ज्वलंत चर्चाएं भी मांगी है। जिनमें&nbsp; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बढ़ता नशा और कानून व्यवस्था पर सदन तप सकता है। 13 दिसंबर के दिन प्राइवेट मेंबर डे रखा गया है।</p>

<p>यदि सदन शुचारु रूप से चला तो सत्र के पहले दिन पहला ही सवाल रोहड़ू के कांग्रसी विधायक मोहन लाल बरागटा ने पेयजल योजनाओं की लाइन बिछाने के बारे में पूछेंगे। इसके अलावा एक बार फिर बंदरो को वर्मिंन घोषित करने का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। सड़क, बिजली, फोरलेन, वन और ऊर्जा को लेकर भी सदन में सवाल-जवाब होंगे।</p>

<p>सदन में पहले ही दिन नियम 130 और 62 के तहत चर्चा भी होगी। नियम 62 के तहत सदस्य राकेश जामवाल &quot;चौमुखा में फोरलेन के गिर रहे डंगो से हादसों का खतरा &quot; से उतपन्न स्थिति पर ध्यानाकर्षण करेंगे। जबकि नियम 130 के तहत सदस्य राकेश पठानिया व रमेश धवाला प्रदेश जलवायु परिवर्तन से होने वाले परिवर्तन एवम दुष्प्रभावों&nbsp; के कारण भू गर्भ एवम सिंचाई परियोजनाओं में घटते जल स्तर&nbsp; से उतपन्न स्थिति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एक विधेयक और अध्यादेश को भी मुख्यमंत्री सभा पटल पर रखेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago