प्रदेश में  5 हजार से अधिक बेड, वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने पर हो रहा काम: सुरेश कश्यप

<p>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी को लेकर किसी भी प्रकार की कमी ना आए इसके लिए हम प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ युद्ध में हम अच्छा कार्य कर रहे हैं । प्रदेश में कहीं ऑक्सीजन की कमी ना आए इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बेड कैपेसिटी लगातार बढ़ाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। आज प्रदेश में 5000 से अधिक बेड हैं। प्रदेश में वेंटिलेटर को लेकर भी लगातार संख्या बढ़ाने का कार्य हो रहा है। बहुत जल्द मृत्यु दर में भी कमी आ जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हम समस्त उद्योगपतियों का भी धन्यवाद करना चाहते हैं जो अपने सीआरएस फंड से विभिन्न प्रकार के उपकरणों एवं एंबुलेंस का दान दे रहे हैं जो इस महामारी से लड़ने के लिए काम आ रही है। मैंने भी स्वयं नाहन हस्पताल को एक एंबुलेंस भेंट की है जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा होगा। हम लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी संपर्क में है और किसी भी प्रकार की अगर कोई कमी वहां पर आ रही है उसे पूरा किया जा रहा है।</p>

<p>कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार, विधायक और सभी सांसद अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के सभी नेता होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से भी लगातार संपर्क में है जिससे मरीजों का मनोबल भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हम कोविड-19 की पहली लहर से जीत कर आए थे और अब दूसरी लहर से भी जीतेंगे, हमारे कोरोना योद्धा कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं उनके प्रयासों को हम नमन करते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

2 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

2 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

2 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

2 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

4 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

5 hours ago