Follow Us:

छाजटा के स्वागत समारोह में फिर सामने आई CM-सक्खू की रार!

पी. चंद, शिमला |

यशवंत छाजटा को जिला ग्रामीण का अध्यक्ष बनाने को लेकर चल रही खींचनतान के बीच छाजटा ने आज बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदग्रहण मौके पर मुख्यमंत्री समर्थक उनके साथ नज़र आए। लेकिन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू समर्थित कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी इस मौके पर नज़र नहीं आया। यानी कि यहां भी आपसी फूट साफ तौर पर नज़र आई।

समारोह में सीएम के साथ आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, आईटीआई के उपाध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब दें कांग्रेस नेता: विक्रमादित्य

इस समारोह के जरिए शिमला में कांग्रेस को एकजुट रहने पर बल दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। कांग्रेस को बीजेपी नेताओं के हमलों पर रक्षात्मक नहीं रहना है, बल्कि जवाबी हमले करने हैं। क्योंकि, देश में अब मोदी की कोई हवा नहीं है। इस दौरान यशवंत छाजटा ने संगठन की मजबूती के लिए अपनी तरफ से निष्ठापूर्वक होकर काम करने की बात कही।