Follow Us:

सीएम के खास यशवंत छाज्टा बने जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हाईकमान के साथ हुई बैठक का असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। वीरभद्र सिंह के दिल्ली से आते ही यशवंत छाज्टा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। छाज्टा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। बता दें कि यशवंत छाज्टा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास माने जाते हैं। छाजटा की एकदम से नियुक्ति मुख्यमंत्री से नजदीकी का ही नतीजा मानी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यशवंत छाज्टा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यशवंत छाज्टा वर्तमान में हिमुडा के उपाध्यक्ष हैं और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल से संबंध रखते हैं।