Follow Us:

दोस्त को देने गया था बधाई, लौटते वक़्त एक्सिडेंट का शिकार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में आए दिन दुर्घटना की ख़बरें सुर्खियां बन रही है। बीती रात भी कांगड़ा जिले में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई रेफर हुए युवकी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दोनो युवक नगरोटा डिग्री कॉलेज के छात्र हैं।

जानकारी के मुताबिक शिवम सूद नाम का युवक अपने एक साथ वेट-लिफ्टिंग (नॉर्थ इंडिया) में गोल्ड जीतने वाले दोस्त को बधाई देने उसके घर पहुंचा था। इस दौरान पार्टी का भी दौर चला। देर रात दोनों युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिया के इलाके में हुए इस दुर्घटना के वक़्त पड़ोस के गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल भेजा। इस दौरान मौके पर ही शिवम दम तोड़ चुका था, जबिक दूसरे दोस्त को तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पठियार में शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसके कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्रा मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से अपने दोस्त को आखिरी विदाई दी। विपदा यही नहीं खत्म हुई है, जानकारी के मुताबिक पीजीआई में भर्ती युवक को लेकर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।