<p>प्रदेश में आए दिन दुर्घटना की ख़बरें सुर्खियां बन रही है। बीती रात भी कांगड़ा जिले में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई रेफर हुए युवकी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दोनो युवक नगरोटा डिग्री कॉलेज के छात्र हैं।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक शिवम सूद नाम का युवक अपने एक साथ वेट-लिफ्टिंग (नॉर्थ इंडिया) में गोल्ड जीतने वाले दोस्त को बधाई देने उसके घर पहुंचा था। इस दौरान पार्टी का भी दौर चला। देर रात दोनों युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिया के इलाके में हुए इस दुर्घटना के वक़्त पड़ोस के गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल भेजा। इस दौरान मौके पर ही शिवम दम तोड़ चुका था, जबिक दूसरे दोस्त को तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।</p>
<p>पठियार में शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसके कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्रा मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से अपने दोस्त को आखिरी विदाई दी। विपदा यही नहीं खत्म हुई है, जानकारी के मुताबिक पीजीआई में भर्ती युवक को लेकर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। </p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1126).jpeg” style=”height:693px; width:1000px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…