Follow Us:

शहीदों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं में भारी जोश: महामंत्री

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली को चौड़ा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। त्रिलोक जम्वाल ने कहा शहीदों के सम्मान में पूरे प्रदेश भर में शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्ट्र प्रेम उमड़ा और युवाओं में काफी जोश देखने को मिला । तिरंगा यात्रा चौड़ा मैदान से शुरू होकर संजौली में संपन्न हुई।

उन्होंने ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारे लिए तिरंगे का मान सबसे पहले हैं। यात्रा में उमड़ा युवा जोश इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल के लोगों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को एक बार फिर से विश्व में सिरमौर बनाया है। जब हम तिरंगा फहराता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का एहसास करवाता है। हिमाचल वीरों की भूमि है। यहां के युवाओं ने राष्ट्रप्रेम में इतिहास रचा है।

अमर शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है।