युवा कांग्रेस में होने वाला है फेरबदल, नई टीम में कई सक्रिय चेहरे होंगे शामिल

<p>हिमाचल कांग्रेस की इकाई युवा कांग्रेस में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इस फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच&nbsp;&nbsp;युवा कांग्रेस के नेता अपने लिए लॉबिंग में भी लग गये है। युवा कांग्रेस में कौन कौन से ऐसे बड़े चेहरे हैं जिन्हें इस बार पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसको लेकर&nbsp;&nbsp;पार्टी के भीतर पूरा मंथन चल रहा है। पार्टी ऐसे चेहरों को आगे लाने की सोच रही है जो&nbsp;&nbsp;भविष्य में&nbsp;&nbsp;पार्टी का चेहरा बन सकते हैं ।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी प्रदेश स्तर और लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बदलाव करने जा रही है। युवा कांग्रेस में 35 साल से कम उम्र का ही कार्यकर्ता पदाधिकारी हो सकता है। इसलिए निगाहें कुछ ऐसे चेहरों पर टिकी हुई है जो पिछले 5 साल से लगातार सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में मनीष ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मनीष ठाकुर अपनी इस नई कार्यकारिणी में नए और ऊर्जावान लोगों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की कोश़िश करेंगे।</p>

<p>यूथ कांग्रेस में ऐसे लोगों की भूमिका काफ़ी अहम हो जाती है जो पहले यूथ कांग्रेस में रहे हैं और आज कांग्रेस पार्टी के स्थापित नेता है। इस फेरबदल में ऐसे लोगों को रूख भी काफी अहम रहेगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मनीष ठाकुर की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

20 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

21 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

21 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

21 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

21 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

21 hours ago