Follow Us:

सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ 24 अगस्त को होगा विधानसभा का घेराब: युवा कांग्रेस

पी. चंद |

प्रदेश में 23 अगस्त से शुरु होने वाले मॉनसून सत्र में युवा कांग्रेस मॉनसून सत्र के दौरान हिमाचल विधानसभा का घेराब करेगी। युवा कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहां कि,  24 अगस्त को भारत बचाओ जनमंच आंदोलन के चलते हिमाचल युवा कांग्रेस चौड़ा मैदान में आंदोलन करने जा रही है। जिसमें 5000 कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराब मे शामिल होंगे। 

ठाकुर ने कहा 2014 के चुनाव में हिमाचल से चारों सांसद जीत कर संसद पहुंचे लेकिन हिमाचल के लिए कुछ नही हुआ। केन्द्र के सारे फैसले जनविरोधी है। फिर चाहे रॉफेल डील में धांधली,पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, किसानों की बढ़ती आत्महत्या,  बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी हो या फिर साम्प्रदयिक सदभाव को बिगाड़ने की कोशिश की है और वहीं, केन्द्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। 

जबकि हिमाचल में बढ़ती नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पंजाब की तर्ज पर कड़ा कानून बनाया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बनाए झूठे मुक़दमे वापिस लिए जाएं। किसानों बागवानों की स्थिति ख़राब हो रही है।