धर्म/अध्यात्म

गणेश उत्‍सव के बाद क्‍या भगवान की छोटी मूर्तियों को दे सकते हैं पूजा घर में स्थान? जानें लाभ और दोष

Highlights

  • धार्मिक रूप से स्थापना की मूर्ति को निश्चित समय के बाद विसर्जित करना ही शुभ
  • अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह बन सकता है दोष का कारण भी

Ganesh Utsav 2024: 17 सितंबर को गणेश मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश उत्‍सव संपन्‍न होगा। मोहल्ले, इलाके और घर में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनकी धूम-धाम से पूजा अर्चना की जा रही है। अब कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या छोटी गणेश मूर्तियों का विसर्जन करना जरूरी है? क्या उसे हमेशा के लिए घर में मंदिर में रखा जा सकता है। मंडी नगवाईं के ज्‍योतिषाचार्य मनोज शर्मा मानते हैं कि धार्मिक दृष्टिकोण से गणेश जी की मूर्ति की स्थापना एक निश्चित समय के लिए ही की जाती है। इसे विसर्जित करना जरूरी माना जाता है।

यदि गणेश जी की मूर्ति की धार्मिक रूप से स्थापना की गई है, तो उसे निश्चित समय के बाद विसर्जित करना ही शुभ माना जाता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह दोष का कारण भी बन सकता है। वहीं अगर मूर्ति को केवल सामान्य पूजन के उद्देश्य से रखा गया है तो इसका विसर्जन नहीं किया जाता है। मनोज शर्मा के अनुसार गणेश विसर्जन की परंपरा सबसे पहले महाराष्ट्र में शुरू हुई थी। इसे एक लोक परंपरा माना जाता है, जिसके पीछे की वजह यह बताई गई है कि भगवान गणेश को “विघ्नहर्ता” कहा जाता है, जो सारे विघ्नों को हर लेते हैं। गणेश विसर्जन के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि भगवान गणेश सभी विघ्नों को नष्ट करके वापस अपने लोक में लौट रहे हैं।

क्या है इस गणेश उत्सव का इतिहास?
लोकमान्य तिलक ने साल 1893 में गणेशोत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना और ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीयों में जागरूक करना था। तब से ही यह परंपरा हर साल गणेशोत्सव के रूप में मनाई जाने लगी। धार्मिक दृष्टिकोण से यह मान्यता है कि गणेश जी कुछ समय के लिए धरती लोक पर आते हैं और फिर विसर्जन के साथ अपने लोक में वापस लौट जाते हैं।

विसर्जन के लिए धार्मिक प्रक्रिया
गणेश मूर्ति विसर्जन का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। दरअसल, पूजा पूरी होने के बाद भगवान गणेश को जल में विसर्जित कर दिया जाता है। यह जीवन के चक्र-प्रारंभ और अंत का प्रतीक है। गणेश जी का विसर्जन यह संदेश देता है कि संसार में हर वस्तु अस्थायी है, और अंततः हमें परमात्मा में ही विलीन होना है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

13 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

14 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

14 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

14 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

14 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

16 hours ago