Follow Us:

14 फरवरी का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए लव लाइफ होगी खास!

Daily Horoscope February 14:  फरवरी का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन राजयोग के शुभ प्रभाव से मेष, कर्क और कन्या सहित कई राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक और शुभ रहेगा। आज सितारों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार आज सिंह उपरांत कन्या राशि से होने जा रहा है। इस गोचर से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर अमला योग बना रहे हैं जबकि शुक्र उच्च राशि में बैठकर मालव्य योग बना रहे हैं जिससे आज वैलेंटाइन डे का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

 

मेष:
आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
भाग्य: 81%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता से आशीर्वाद लें।

वृषभ:
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य: 93%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन:
क्रोध और वाणी पर संयम रखें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
भाग्य: 71%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

कर्क:
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। प्रेम जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
भाग्य: 77%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

सिंह:
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
भाग्य: 87%
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या:
भाग्य का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
भाग्य: 83%
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

तुला:
विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य: 87%
उपाय: देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्य: 82%
उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

धनु:
नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य: 81%
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

मकर:
व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्य: 84%
उपाय: सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

कुंभ:
निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा।
भाग्य: 81%
उपाय: श्रीविष्णु सूक्त का पाठ करें।

मीन:
माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
भाग्य: 83%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।