आज से काला महीना शुरू, नई नवेली दुल्हनें गई मायके-तंत्र सिद्धि का है माह में खास महत्व

<p>सावन के ख़त्म होने और भाद्रपद के आगाज के साथ ही काला महीना शुरू हो जाता है। हिन्दू कैलेंडर का ये छठा महीना कई तरह से खास है। इस बार यह महीना आज से शुरू हो गया है। भादों यानि काला महीना इस महीने को हिमाचल में बुरा महीना कहा जाता है। वैसे तो&nbsp; इस महीने को शास्त्रों में शुभ माना गया है लेकिन ही इस महीने में तांत्रिक विद्या का काम करने वाले लोग अधिक सक्रिय हो जाते है।</p>

<p>तंत्र में विश्वास रखने वाले लोग अपना भूत प्रेत से सबंधित बीमारियों का इलाज तांत्रिकों से करवाते है। दूसरी तरफ़&nbsp; इस माह में लोग अपने घरों में&nbsp; औऱ मंदिरों में हवन अनुष्ठान करवाते है। कहा जाता है कि इस महीने में किए गए हवन अनुष्ठान आदि सबसे शुभ माने जाते हैं। भाद्रपद मास में पवित्र मन से व्रत, उपवास और साधना करने से पूर्व जन्मों में किए गए पाप भी दूर हो जाते हैं। इस मास में विधि&ndash;विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करने पर संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।</p>

<p>भगवान विष्णु की कृपा से सुख&ndash;समृद्धि की प्राप्ति होती है। शारीरिक शुद्धि या सुंदरता के लिए संतुलित मात्रा में पंचगव्य का सेवन करें। वंश वृद्धि के लिए नियमित दूध पीएं। पापों के नाश और पुण्य प्राप्ति के लिए एकभुक्त बिना मांगा भोजन या सर्वथा उपवास करने का व्रत लें। मधुर स्वर के लिए गुड़ का त्याग करें। पलंग पर सोना, भार्या का संग करना, झूठ बोलना, मांस, शहद और दूसरे का दिया दही-भात आदि का भोजन करना, हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन आदि का भी त्याग कर देना चाहिए। &nbsp;</p>

<p>काले महीने में नई दुल्हने अपने मायके चली जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर नव विवाहित दुल्हन इस महीने में अपनी सास का मुंह देखें तो घर में अनिष्ट होने की आशंका रहती है। यानी सास और नई बहू लिए ये माह शुभ नहीं माना जाता है। इसे चाहे अंध विश्वास मानो या रीति रिवाज लेकिन आज भी लोग इस महीने के शुरू होने से पहले ही ससुराल वाले अपनी बहू को पूरे आदर के साथ उसके मायके छोड़ आते है। काले महीने के बाद शुभ मुहूर्त पर दुल्हनें वापस अपने घर लौटती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

2 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

2 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

2 hours ago

मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने पुलिस और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की राज्य स्तरीय…

2 hours ago

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: DC

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: डीसी नामांकन कक्ष…

2 hours ago

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने: CM

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम जयराम…

2 hours ago