Follow Us:

नवरात्रों में कोविड के चलते राजधानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित

पी.चंद |

शारदीय नवरात्र का आज से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। प्रदेश के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है लेकिन कोविड के चलते मंदिरों में प्रवेश वर्जित किया गया है। भक्तों को केवल बाहर से ही दर्शन की अनुमति है। शिमला के काली बाड़ी मन्दिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन करने पहुंच रहे है।

काली बाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नौ दिन मां के नव स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। नवरात्रों में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस दौरान प्रशन्न होकर माता भक्तों के मन की मुरादे पूरी करती है। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते प्रशासन ने मन्दिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक लगाई है। श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर हैं।