Follow Us:

28 मार्च राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

कई राशियों के लिए करियर और धन में उन्नति के योग
कुछ जातकों को रिश्तों और सेहत में सावधानी जरूरी
नए अवसरों के साथ बढ़ सकता है खर्च और मानसिक दबाव



28 मार्च 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आज का दिन जहां कुछ लोगों के लिए भाग्य के नए दरवाजे खोल सकता है, वहीं कई जातकों को संयम और सतर्कता से काम लेने की जरूरत होगी। ज्योतिष के अनुसार आज के दिन का असर करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि के लिए दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैंवृष राशि के जातकों को ऑफिस में सराहना मिलेगी, लेकिन लव लाइफ में छोटी गलतफहमियां सामने आ सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि के लोगों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। ऐसे में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद होगा। कर्क राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा और कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं, साथ ही निवेश से अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि के जातकों को काम का दबाव झेलना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत और वाणी पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। कन्या राशि के लिए दिन लाभ और खर्च दोनों लेकर आएगा, जहां आर्थिक लाभ के साथ खर्चों में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह दी गई है और मन को शांत रखने के लिए धार्मिक कार्यों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा

धनु राशि के लिए दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा है और मेहनत का फल मिलेगा। वहीं मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ और विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि कड़वे शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैंमीन राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए और बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा

कुल मिलाकर आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और चुनौतियों का संतुलन लेकर आया है, जहां समझदारी और धैर्य से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।