11 अगस्त को खीरगंगा में कशु नारायण करेंगे शाही स्नान

जिला कुल्लू की सैंज घाटी की शैशर कोठी के आराध्या देवता कशु नारायण  लाव लश्कर के साथ  2 सप्ताह पूर्व शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। एक माह तक चलने वाले इस दौरे में देवता कशु नरायण 11 अगस्त को खीरगंगा पहुंचेंगे जहां 5000 हजार देवलू संघ कशु नारायण शाही स्नान करेंगे  पिछले करीब 2 सप्ताह से जगह-जगह देवता कशु नरायण का भव्य स्वागत  किया जा रहा है सैज घाटी की बनाऊगी के  आराध्या देवता कशु  नारायण छ: दशकों बाद खीरगंगा मैं शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं सैकड़ों देऊलू  और हरियानो की मौजूदगी में  पूरी मणिकर्ण घाटी इन दिनों भक्तिमय हो गई है। अन्य राज्यों से यहां घूमने आए पर्यटक भी इस धार्मिक आयोजन के गवाह बने हैं।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल नगाड़ों और नरसिंगो के साथ यह देव यात्रा मणिकर्ण घाटी में प्रवेश हो गई है। जिससे घाटी के लोगों में खुशी का मौहाल है। देवता कशु नारायण के कारदार मोहन ,गुर संजू, पुजारी बिहारी लाल शर्मा, पालसरा उत्तमचंद, भंडारी ज्ञानचंद, कठियाला सोहनलाल और दुनी चंद एवं मनीराम ने बताया कि देवता कशु नरायण करीब छः दशकों बाद दौरे पर निकले हैं और दौरे में देवता की यात्रा रूपी घाटी शैशर रैला देवगढ़ गोही भलाण पार्वती घाटी मणिकरण वैली  सहित खीरगंगा पहुंचेगी।

मान्यता यह है कि देवता का दौरा क्षेत्र में सुख समृद्धि अच्छी फसल पैदावार के लिए शुभ होता है। देव कारकंरिदों ने बताया कि इस देव यात्रा में शामिल लोगों के घर में जहां खुशहाली आती है, वहीं दुख दरिद्र से भी छुटकारा मिलता है। बहर हाल छह दशकों बाद कशु नरायण लाव लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

6 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

6 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

6 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

6 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

8 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

9 hours ago