Follow Us:

आज रात से शुरू होगा खरमास, अगले एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य

डेस्क |

अब लोग अगले एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे। क्योंकि आज रात यानी सोमवार रात से खरमास शुरू हो रहा है। खरमास 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पूरे एक महीने तक शादी, मुंडन और दूसरे धार्मिक आयोजनों पर पूरे एक महीने के लिए रोक लग जाती है। ऐसे में अब शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बाद ही कर पाएंगे।

हिंदू पंचाग के अनुसार 14 मार्च की रात 2.39 बजे सूर्य कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को सुबह 10.53 बजे मेष राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या होता खरमास और क्या है इसका महत्व।

सूर्य के मीन या फिर धनु राशि में गोचर करने की अवधि खरमास कहलाती है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु या फिर मीन में प्रवेश करते हैं, तो उस राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं होता। बृहस्पति सूर्यदेव के गुरु हैं। ऐसे में सूर्यदेव एक महीने तक अपने गुरु की सेवा करते हैं। खरमास के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी होती है। हालांकि इस दौरान दान पुन करना, भक्ति करने से आम दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल मिलता है।